#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र में प्रमोद चौधरी और राम बुधारत चौधरी के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस विवाद के दौरान दो गाड़ियों में भरकर बाहर से लोग आए और उन्होंने मौके पर मारपीट शुरू कर दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर पुलिस की मौजूदगी में लोग आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह जमीनी विवाद का मामला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में जमीन विवाद दो पक्ष आपस में भीड़े:पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES












