विदेश मंत्रालय ने कुछ फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में जनता को आगाह किया है। मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग पॉलिसी से जुड़े मामले में सलाह देने का दावा करते हैं, लेकिन उनसे मंत्रालय का कोई लेना-देना नहीं है। विदेश मंत्रालय ने सभी लोगों से ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स से सावधान रहने की अपील की। विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक फैक्ट चेक अकाउंट पर यह सूचना जारी की है।
अपने फैक्ट चेक एक्स अकाउंट पर विदेश मंत्रालय ने लिखा, ‘मंत्रालय के ध्यान में आया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग ऐसी पोस्ट कर रहे हैं, जिनसे लगता है कि वे मंत्रालय को ट्रेड, माइग्रेशन और दूसरे मुद्दों पर नीति से जुड़ी सलाह देते हैं।
इसके अलावा ये अकाउंट्स विदेश मंत्रालय के साथ काम करने के तरीके पर पैसे लेकर सलाह या सेशन देने का भी दावा करते हैं। इन लोगों का मंत्रालय से कोई लेना-देना नहीं है। मंत्रालय सभी से अपील करता है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी फर्जी पोस्ट से सावधान रहें।’
यह भी पढ़ें: मामूली विवाद पर पत्नी को तवे से मार डाला, पति ने थाने में जाकर कबूला जुर्म
विदेश मंत्रालय ने क्यों किया आगाह
- विदेश मंत्रालय का यह अलर्ट बेहद अहम है, क्योंकि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी को भी आसानी से धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा सकता है। अगर कोई शख्स आपसे विदेश मंत्रालय से जुड़े होने का दावा करता है तो बिल्कुल सतर्क रहे। विदेश मंत्रालय का यह अलर्ट इसलिए अहम है ताकि कोई व्यक्ति इन जालसाजों के हाथों न फंसे।
- माइग्रेशन और व्यापार समेत अन्य नीतिगत मामलों से जोड़े होने का दावा करने वालों से भी सतर्क रहे। इन लोगों का मंत्रालय से कोई लेना-देना नहीं है। इन दावों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड आदि में किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर हर दो मिनट में रेल गाड़ी, जान खतरे में डाल रहे अनाड़ी
- बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि वह ट्रेड और माइग्रेशन समेत विभिन्न मुद्दों पर विदेश मंत्रालय को सलाह देते हैं। कुछ विदेश मंत्रालय के साथ काम करने का तरीका बताने का दावा करते हैं और बदले में पैसा लेते हैं। अब विदेश मंत्रालय स्पष्ट कर दिया कि इन लोगों का मंत्रालय से कोई लेना-देना नहीं है। इन फर्जी पोस्टों से बिल्कुल सावधान रहे।












