Homeक्राइम (Crime)उत्तर प्रदेश : इटावा में स्कूली बसों पर चला एआरटीओ का शिकंजा,...

उत्तर प्रदेश : इटावा में स्कूली बसों पर चला एआरटीओ का शिकंजा, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई…

इटावा : जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत एआरटीओ प्रदीप कुमार देशमणि के नेतृत्व में 50 स्कूली बसों की फिटनेस की जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

एआरटीओ ने बताया कि यह विशेष अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूल वाहन स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि 7 जुलाई तक जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, उनकी फिटनेस अनिवार्य रूप से करा लें। इसके साथ ही बिना परमिट अथवा समाप्त परमिट वाले वाहनों का परमिट भी तत्काल बनवाना होगा।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके। अभियान के दौरान आगे भी जिलेभर में स्कूल वाहनों की लगातार जांच जारी रहेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments