Homeदेश (National)बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को होंगे उपचुनाव,...

बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को होंगे उपचुनाव, चुनाव आयोग का एलान

तृणमूल कांग्रेस के तीन राज्यसभा सांसदों ने कुछ दिनों पहले ही अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब इन सीटों के लिए उपचुनाव का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि 24 जुलाई को इन तीनों सीटों के लिए चुनाव होंगे और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे। इस बात की पूरी उम्मीद है कि जिन तीन सांसदों ने इस्तीफा दिया उन्हीं को अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना उम्मीदवार बना सकती है और अपने विधायकों की संख्या के आधार पर उसके तीनों उम्मीदवार आसानी से जीत भी सकते हैं।

इस्तीफा देने वाले नेताओं में सुखेंदु शेखर रे, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक के नाम शामिल हैं। अभी तक ये तीनों नेता बीजेपी में शामिल तो नहीं हुए हैं लेकिन इस्तीफा देने के तुरंत बाद से ही ये नेता बीजेपी नेताओं से मिलते नजर आए हैं और खुलकर बीजेपी की तारीफ भी करने लगे हैं। इनमें से सुखेंदु शेखर रे और प्रकाश चिक बड़ाईक वाली सीटों का कार्यकाल मार्च 2029 और सुष्मिता देव वाली सीट का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक है। इन तीनों ने जून के महीने में अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही TMC का साथ भी छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्य, ऐसा करने वाला पहला राज्य कैसे बना मध्य प्रदेश?

क्या है चुनाव की टाइमलाइन?

चुनाव आयोग के मुताबिक, 7 जुलाई को इन सीटों के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई है। नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी और 17 जुलाई को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम के 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 24 जुलाई को ही शाम के 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। हालांकि, अगर तीन सीट के लिए तीन ही उम्मीदवार होंगे तो 17 जुलाई को ही तीनों उम्मीदवारों को जीता हुआ घोषित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 12 साल की लड़की का रेप और मॉब लिंचिंग, बरुईपुर कांड पर क्यों भिड़ी TMC और BJP?

इस चुनाव का असर यह होगा कि बीजेपी के राज्यसभा सांसदों की संख्या में 3 और का इजाफा हो जाएगा और वह संसद के उच्च सदन में मजबूत होगी। आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद राज्यसभा में बीजेपी के सांसदों की संख्या 113 तक पहुंच गई थी। तब TMC के पास 13 राज्यसभा सांसद थे लेकिन 3 सांसदों के इस्तीफे के बाद उसके सदस्यों की संख्या अब 10 पर आ गई है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments