भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 13 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युमन सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा था। थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में भारत-नेपाल बॉर्डर पर सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान, भारत-नेपाल बॉर्डर स्थित फुट्टा चौक, बलईगांव के पास पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका। उसकी पहचान नेपाल के वर्दिया जिले के बांसगढी निवासी रोशन थारू (19) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने रोशन थारू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थाना मोतीपुर में उसके खिलाफ मु.अ.सं. 284/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को बहराइच न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में मोतीपुर पुलिस के थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक बृजानंद, आरक्षी राज अग्रहरी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, 59वीं वाहिनी एसएसबी बलईगांव के एएसआई जगदंबा प्रसाद, हेड कांस्टेबल प्रशांत डी. मकदूम, कांस्टेबल मुकेश ठोलिया और कांस्टेबल हेमेश कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बहराइच के भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली युवक गिरफ्तार:13 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी रोशन थारू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












