Homeमुंबई (Mumbai)इंतजार खत्म! दहिसर पूर्व से मीरा भाईंदर तक 6 अप्रैल से दौड़ेगी...

इंतजार खत्म! दहिसर पूर्व से मीरा भाईंदर तक 6 अप्रैल से दौड़ेगी मुंबई मेट्रो, CM फडणवीस देंगे यह बड़ी सौगात

Mumbai Metro News: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मुंबई और मीरा भाईंदर वासियों के लिए बड़ी गुड न्यूज साझा की है। सरनाईक ने कहा है कि मुंबई मेट्रो 6 अप्रैल को यात्रियों के लिए मीरा भाईंदर तक दौड़ेगी। सीएम फडणवीस इसका विविधत उद्घाटन करेंगे।

मुंबई: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मुंबईकर को बड़ी गुड न्यूज साझा की है। सरनाईक ने कहा है कि लंबे समय से प्रतीक्षारत मेट्रो लाइन-9 का दहिसर पूर्व से मीरा भाईंदर तक का हिस्सा 6 अप्रैल को खुलेगा। पहले उद्घाटन की तारीख 3 अप्रैल तय की गई थी। सरनाईक के अनुसार मेट्रो लाइन 9 के दहिसर पूर्व से मीरा भायंदर तक के इस हिस्से का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब मुंबई मेट्रो किसी उपनगर को कनेक्ट करेगी।

आखिरी बाधा की हुई खत्म

ठाणे से आने वाले महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शुक्रवार को बताया कि दहिसर पूर्व और मीरा-भायंदर के बीच मेट्रो लाइन-9 रेल सेवा का उद्घाटन 6 अप्रैल को किया जाएगा।सरनाईक ने साफ किया कि हम सुरक्षा संबंधित मंजूरी का इंतजार कर रहे थे, जो अब मिल गई है।उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस हिस्से के खुलने से मीरा-भाईंदर के लोग अब आसानी से अंधेरी तक पहुंच सकेंगे। उन्हें किसी तरह के जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब हो कि हाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने 2018 में दहिसर-मीरा-भायंदर मेट्रो 9A प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इसके बाद 2019 में मेट्रो लाइन पर असल निर्माण कार्य शुरू हुआ।

पहले फेज का काम किया पूरा

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) इस मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण दो अलग-अलग चरणों में कर रहा है। दहिसर से काशीगांव तक और काशीगांव से नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान तक। पहले चरण का ज्यादातर काम मई 2025 तक पूरा हो गया था। इसके बाद मेट्रो के ट्रायल रन किए गए। इन ट्रायल के सफलतापूर्वक पूरे होने पर पिछले महीने जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियां हासिल कर ली गईं। हालांकि उम्मीद थी कि इसके तुरंत बाद मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी, सीएम ऑफिस से तीन अप्रैल की तारीख मिली थी लेकिन कुछ कारणों से शुभारंभ टल गया था। इस मेट्रो लाइन के खुलने पूरे नेटवर्क पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments