Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नीलगाय बचाने में कार पलटी, दो यात्री सुरक्षित:फैजाबाद से गौर लौटते समय...

नीलगाय बचाने में कार पलटी, दो यात्री सुरक्षित:फैजाबाद से गौर लौटते समय हुआ हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त

#बस्ती_न्यूज

फैजाबाद से गौर लौट रहे दो कार सवार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह घटना रात करीब 11 बजे हसीनाबाद चौराहे से पहले पुरैना मोड़ के पास हुई। अचानक एक नीलगाय के सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार में सवार रवि ने बताया कि वे अपने साथी के साथ फैजाबाद से गौर वापस लौट रहे थे। पुरैना मोड़ के पास अचानक नीलगाय सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन का संतुलन खो दिया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कार में सवार दोनों यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों की मदद की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular