महाराजगंज के मिठौरा विकासखंड के पिपरिया गुरुगोविंद राय ग्रामसभा में नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लगातार बारिश के कारण जाम नालियां पूरी तरह अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे बरसात का पानी सड़कों और घरों के सामने जमा हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है, जिससे जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है। श्याम कुमार, रामलाल और रामनिवास जैसे कई ग्रामीणों के घरों के सामने नाली जाम होने से लोगों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि बारिश का पानी एक ही जगह जमा होकर सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नालियों में गंदा पानी लंबे समय से जमा रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से तत्काल नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से जल्द राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज के मिठौरा में नाली जाम, ग्रामीण परेशान:सड़कों पर भरा पानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा, सफाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












