Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पटना-मल्हीपुर सीएचसी मार्ग जर्जर:आवागमन बाधित, मरीजों और राहगीरों को हो रही परेशानी

पटना-मल्हीपुर सीएचसी मार्ग जर्जर:आवागमन बाधित, मरीजों और राहगीरों को हो रही परेशानी


जमुनहा, श्रावस्ती। विकासखंड जमुनहा के अंतर्गत पटना से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण मरीजों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों और मरीजों द्वारा सीएचसी मल्हीपुर पहुंचने के लिए उपयोग किया जाता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण बीमार और गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में विशेष कठिनाई होती है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत बद से बदतर हो गई है। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्रीय निवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है ताकि आवागमन को सुगम बनाया जा सके। मांग करने वालों में दुर्गेश कुमार वर्मा, पवन कुमार, सुशील कुमार, संजय सिंह, बंशीधर वर्मा, सुरेश कुमार पाठक सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular