महराजगंज जिले के परसा मलिक थाना क्षेत्र स्थित सिखवानी चौराहे के पास रोहिण नदी में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ के दिखने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर उसे देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे, जिससे नदी किनारे बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मगरमच्छ की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद किए। इस घटना से स्थानीय लोगों में कौतूहल के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। क्षेत्रीय रेंजर जितेंद्र गौड़ ने पुष्टि की कि रोहिण नदी में मगरमच्छ मौजूद है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मगरमच्छ को देखने के लिए नदी के बहुत करीब न जाएं और किसी भी स्थिति में पानी में उतरने का प्रयास न करें। वन विभाग लगातार स्थानीय लोगों को जागरूक कर रहा है। ग्रामीणों को विशेष रूप से बच्चों को नदी के आसपास न जाने देने की सलाह दी गई है। विभाग की टीम मगरमच्छ की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वन विभाग लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह कर रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज की रोहिण नदी में दिखा मगरमच्छ:देखने के लिए उमड़ी भीड़, वन विभाग ने किया अलर्ट
RELATED ARTICLES












