महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम कोर्ट कार्यालय के पास एक खुला ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। चाय की दुकान के समीप रखे इस ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह स्थान एसडीएम कोर्ट और डीएम कार्यालय आने-जाने वाले लोगों का मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन लगभग 50 से 100 लोग जमानत संबंधी कार्यवाही के लिए एसडीएम कोर्ट पहुंचते हैं। इसके अतिरिक्त, अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता और आम नागरिक भी विभिन्न कार्यों से इसी रास्ते से गुजरते हैं। चाय की दुकान होने के कारण यहां अक्सर भीड़भाड़ रहती है। खुले ट्रांसफार्मर से करंट लगने या किसी अन्य विद्युत दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद अब तक इसे सुरक्षित करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर इसे सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज एसडीएम कोर्ट के पास खुला ट्रांसफार्मर:सुरक्षा घेरा नहीं, हादसे की आशंका बनी
RELATED ARTICLES












