Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पीआरबी 112 ने जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला की जान:एंबुलेंस पहुंचने से...

पीआरबी 112 ने जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला की जान:एंबुलेंस पहुंचने से पहले अस्पताल पहुंचाया, परिजनों ने जताया आभार


महराजगंज में पीआरबी 112 के जवानों की त्वरित कार्रवाई से एक महिला की जान बच गई। बासपार बैजौली निवासी अनीता (पत्नी ओमप्रकाश) ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद वह अपने घर में बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 5198 पर तैनात कांस्टेबल अश्विनी यादव और चालक अनिल शुक्ला तुरंत मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस के पहुंचने से पहले, 112 की टीम ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अपने वाहन से महराजगंज के संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया और इंजेक्शन आदि देकर महिला को होश में लाया। समय रहते अस्पताल पहुंचाने और पीआरबी जवानों की तत्परता के कारण महिला की जान बच सकी। परिजनों ने पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular