Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में झपट्टामार गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार:महिलाओं से छीने सोने के...

बस्ती में झपट्टामार गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार:महिलाओं से छीने सोने के लॉकेट, नकदी और बाइक बरामद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में महिलाओं के गले से सोने के आभूषण झपटने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को छावनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर 2.45 बजे ग्राम नारापार पुलिया के पास से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने एक सोने का लॉकेट, 11,500 रुपये नकद, चोरी की टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान परसरामपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ईया शुक्ल निवासी आकाश और कैथवलिया निवासी दीपक मौर्या उर्फ रितेश मौर्या के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 16 जून को अपने साथी वीरेंद्र उर्फ गुल्ले के साथ मिलकर टेंपो में बैठी एक महिला के गले से सोने का लॉकेट झपटने की बात कबूली। इसके बाद 4 जुलाई की शाम रेलवे क्रॉसिंग के पास अग्रवाल पेट्रोल पंप के निकट एक अन्य महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। छीनी गई चेन को 18 हजार रुपये में बेचकर रकम आपस में बांट ली गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से बची हुई नकदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल चोरी की है। आरोपी मंगलवार को भी किसी नई झपट्टामारी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पहले ही दबोच लिया। दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ सदर सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि छावनी थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए झपट्टामारी की इन घटनाओं का सफल अनावरण किया है। गिरोह के सरगना बताए जा रहे वीरेंद्र उर्फ गुल्ले समेत अन्य साथियों की तलाश जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments