#बस्ती_न्यूज
बस्ती में मंडलीय जिला चिकित्सालय स्थित रक्तकोष में आयोजित एक सम्मान समारोह में भारत स्वाभिमान समिति के जिला महामंत्री डॉ. नवीन सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और सामाजिक सरोकारों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान समिति के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि उनकी संस्था आम जनमानस को रक्तदान के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। संस्था रक्तदान जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. राम जी सोनी ने डॉ. नवीन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने डॉ. सिंह के रक्तदान अभियान में सहयोग को प्रेरणादायी बताया और कहा कि ऐसे सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। भाजपा जिला महामंत्री अमृत वर्मा ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह ऐसा दान है जिससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित चिकित्सकों, रक्तकोष के अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी ने अधिक से अधिक लोगों से इस जनहित अभियान से जुड़ने की अपील की और रक्तदान को जनआंदोलन बनाने तथा समाज में सेवा व मानवता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में भारत स्वाभिमान के डॉ. नवीन सिंह सम्मानित:स्वैच्छिक रक्तदान में योगदान के लिए मिला सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












