Homeजिला / लोकल (Local News)मप्र के रतलाम में केंद्रीय मंत्री गडकरी की सुरक्षा में चूक, एक्सप्रेसवे...

मप्र के रतलाम में केंद्रीय मंत्री गडकरी की सुरक्षा में चूक, एक्सप्रेसवे पर गुजरते काफिले के सामने आए तीन युवक


भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। गुरुवारको दोपहर में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी के काफिले के सामने अचानक तीन युवक आ गए।
दरअसल, केन्द्रीय मंत्री गडकरी गुरुवार को रतलाम जिले में 8 लेन एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद उनका काफिला एक्सप्रेस वे से गुजर रहा था, तभी रतलाम जिले के शिवगढ़ ब्रिज के पास तीन ग्रामीण युवक बीच सड़क पर आ गए। केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल वाहन युवकों के बगल से गुजरते हुए दूसरी लेन से निकल गए। इस दौरान काफिले के वाहनों की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी।इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक्सप्रेस वे के बीच में खड़े तीन युवक गाड़ियों को रुकने का इशारा कर रहे हैं।

पुलिस ने मामले की पड़ताल की। युवकों के नाम शांतिलाल (32), नंदलाल भाभर (30) और दिनेश भाभर (30) हैं। ये सभी निमकोपाड़ा पलसोड़ी गांव के रहने वाले हैं। युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे हाईवे के दूसरी तरफ बने स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार को भी वे बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, जिसके लिए वे गाड़ियों को रुकने का इशारा कर सड़क पार कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री गडकरी के काफिले के यहां से गुजरने की कोई जानकारी नहीं थी।
रतलाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री के काफिले के दौरान रास्ते में आए लोगों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि सड़क के दूसरी ओर स्कूल है, जहां बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। घटना के समय भी बच्चे स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी मंत्री का काफिला वहां से गुजर रहा था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments