HomeHealth & Fitnessचारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच...

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित चारबाग के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7 बजे इको कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि चारबाग स्थित परम होटल के एक कमरे में युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना पर थाना नाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि होटल के कमरा संख्या-204 में ठहरे 25 वर्षीय मोहम्मद सनीम सिद्दीकी, पुत्र मोहम्मद नफीस, निवासी लोधपुरवा, गोमतीनगर, ने कपड़े का फंदा बनाकर कमरे में लगे छत के पंखे से फांसी लगा ली। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments