Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लक्ष्मीपुर में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न:बच्चों में भाषा-गणित की नींव...

लक्ष्मीपुर में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न:बच्चों में भाषा-गणित की नींव मजबूत करने पर जोर


लक्ष्मीपुर बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बीआरसी लक्ष्मीपुर सभागार में शिक्षकों के पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण के प्रथम बैच का सोमवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में लगभग 100 शिक्षकों ने भाग लिया। उन्हें खेल, खोज और गतिविधि आधारित शिक्षण, टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के प्रभावी उपयोग तथा दक्षता आधारित शिक्षा की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति और निपुण भारत मिशन के तहत प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों में भाषा और गणित की मजबूत नींव रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाकर बच्चों में पढ़ने, लिखने, समझने और गणितीय दक्षता विकसित करें। प्रशिक्षण के दौरान एआरपी अरुण कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश मौर्य, राकेश अग्रहरि तथा संदर्भदाता चंद्र प्रकाश और सुनील प्रजापति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भाषा एवं गणित शिक्षण, सीखने के प्रतिफल, टीएलएम के उपयोग और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि बाल-केंद्रित और सहभागितापूर्ण शिक्षण से बच्चों की सीखने की क्षमता और रुचि में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में प्रशिक्षक मनोज उपाध्याय, मिथिलेश सिंह, शीला वर्मा, दधिबल मौर्य, डॉ. डी.एन. राव, इस्माईल, गोदावरी पटेल, सज्जाद अहमद, दीपचंद सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालयों में एफएलएन मिशन को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करेंगे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments