श्रावस्ती के स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में हुए प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को क्रीड़ा अधिकारी ने 5:00 बजे के बाद बताया जिला स्तरीय बालिका एथलेटिक्स एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन और ताइक्वांडो जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ बेटियां जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने खेलों को स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया, जिससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। एथलेटिक्स वर्ग में 50 मीटर दौड़ में रीता ने प्रथम, राबिया ने द्वितीय और दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ की कक्षा 6 से 8 वर्ग में सानिया बानो प्रथम, अनामिका द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं। वहीं, कक्षा 9 से 12 वर्ग में संजना देवी ने प्रथम, कुलसुम ने द्वितीय और लक्ष्मी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन लोगों को मिला पहला स्थान बैडमिंटन प्रतियोगिता में राबिया सफीक, सानिया बानो और डिंपल ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो स्पर्धा में अवनी यादव, आराध्य शुक्ल और वैष्णवी पासवान अपने-अपने वर्ग में विजेता रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 वर्ग में प्राथमिक विद्यालय टिकुलिया, हरिहरपुर रानी विजेता रहा, जबकि एम.ए. करियर अकादमी उपविजेता बनी। कक्षा 6 से 8 वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी ने जीत दर्ज की और सिरसिया उपविजेता रहा। कक्षा 9 से 12 वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिरसिया विजेता बना, वहीं राजकीय हाईस्कूल गोठवा उपविजेता रहा। कार्यक्रम के समापन पर जिला क्रीड़ाधिकारी ने जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया।
श्रावस्ती में जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता:एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन और ताइक्वांडो में छात्राओं ने जीते मेडल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












