HomeHealth & Fitnessजौनपुर में 338 स्कूल वाहन नियमों का उल्लंघन करते मिले

जौनपुर में 338 स्कूल वाहन नियमों का उल्लंघन करते मिले

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 27 थाना क्षेत्रों में जांच के दौरान कुल 338 स्कूल वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें 222 वाहन बिना वैध परमिट के संचालित हो रहे थे, जबकि 116 वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त हो चुका था। इससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिवहन विभाग द्वारा 1 जुलाई से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 168 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिसमें 47 वाहनों का चालान किया गया और 11 स्कूल वाहनों को सीज कर दिया गया।

जांच के दौरान 24 स्कूल वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त मिला या वे निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे। वहीं, 23 वाहन बिना वैध परमिट के संचालित पाए गए, जो मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। इन गंभीर अनियमितताओं के आधार पर विभाग ने चालान और सीज की कार्रवाई की।

इस मामले में शनिवार को एआरटीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर अपडेट कराएं तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments