Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनऊ-बहराइच मार्ग पर टैंकर पलटा:केबिन में फंसकर ड्राइवर की मौत, पुलिस ने...

लखनऊ-बहराइच मार्ग पर टैंकर पलटा:केबिन में फंसकर ड्राइवर की मौत, पुलिस ने निकाला बाहर


बहराइच में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर एक दूध का टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। यह हादसा फखरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। इस दुर्घटना में टैंकर चालक की केबिन में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मरौचा इलाके में हुए इस हादसे के दौरान टैंकर की गति अधिक थी, जिसके कारण चालक केबिन में फंस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फखरपुर थाना प्रभारी संजीव चौहान पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि टैंकर आगरा जनपद के एक व्यक्ति का है। मृतक चालक के हाथ पर ‘संजय’ नाम का टैटू बना हुआ है, लेकिन उसके पास से न तो ड्राइविंग लाइसेंस मिला है और न ही कोई फोन। पुलिस के अनुसार, मृतक चालक संभवतः आगरा का रहने वाला था। शव को मर्चरी में भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments