Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने किया लोकार्पण:बस्ती के पठखौली राजा में 7.35...

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने किया लोकार्पण:बस्ती के पठखौली राजा में 7.35 लाख का मनरेगा अन्नपूर्णा भवन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पठखौली राजा में शनिवार को ‘मनरेगा अन्नपूर्णा भवन’ का लोकार्पण किया गया। पूर्व सांसद और असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने इसका उद्घाटन किया। यह भवन 7 लाख 35 हजार रुपये की लागत से निर्मित हुआ है। लोकार्पण के दौरान पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने स्वयं ग्रामीणों को कोटा का अनाज वितरित कर इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए हरीश द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। द्विवेदी ने बताया कि यह नवीन भवन स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों को अधिक सुगम बनाएगा, जिससे ग्रामवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उपस्थित लोगों ने भवन निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मनोज दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखराम गौड़, राजेश त्रिपाठी, सहदेव दुबे, अंकुर मिश्रा, शिवबहादुर मौर्य सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments