गोंडा/श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित वृहद पौधरोपण महाभियान-2026 के अंतर्गत परिक्षेत्रीय कार्यालय, गोण्डा परिसर में पुलिस उपमहानिरीक्षक, देविपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता एवं जनसहभागिता पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर डीआईजी अशोक कुमार ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभावी समाधान व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण और उनके संरक्षण में निहित है। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक पौधे की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। जब तक लगाया गया पौधा विकसित होकर वृक्ष नहीं बन जाता, तब तक उसकी निरंतर देखभाल करना ही इस अभियान की वास्तविक सफलता होगी।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे स्वयं पौधरोपण करें, रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प लें तथा अपने परिवार, सहकर्मियों एवं आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, हरित पर्यावरण एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर बनेगा।इस दौरान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल, प्रभागीय वनाधिकारी गोण्डा, सहित वन विभाग व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत डीआईजी देविपाटन परिक्षेत्र श्री अशोक कुमार द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय गोण्डा में पौधरोपण किया गया ।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












