HomeUncategorized62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में संदीक्षा द्वारा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का...

62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में संदीक्षा द्वारा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

श्रावस्ती। नई दिल्ली के निर्देशानुसार 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में सोमवार को संदीक्षा परिवार की महिलाओं के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने की। प्रशिक्षण के दौरान संदीक्षा सदस्या श्रीमती कृष्णाबेन (पत्नी विनोद कुमार ) एवं श्रीमती रूपम यादव (पत्नी श्री बीरेंद्र यादव) ने प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन से संबंधित विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में त्वचा की देखभाल, सौंदर्य प्रसाधनों के सुरक्षित उपयोग, फेशियल, मेकअप तथा व्यक्तिगत सौंदर्य एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास तथा स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर अपने कौशल को विकसित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संदीक्षा परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। अंत में प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की बात कही गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments