श्रावस्ती।जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के श्रावस्ती आगमन पर भारत मैरेज लॉन, इकौना में समाजवादी नेता एवं समाजसेवी मसूद आलम ख़ान की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर मसूद आलम ख़ान ने श्रावस्ती के मुस्लिम समाज की ओर से जगद्गुरु शंकराचार्य जी को एक समर्थन-पत्र (ज्ञापन) सौंपा, जिसमें उनके गौ-रक्षा अभियान का नैतिक समर्थन व्यक्त किया गया। ज्ञापन में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से गौवंश के संरक्षण के लिए प्रभावी एवं व्यावहारिक कदम उठाने, निराश्रित गौवंश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गौमाता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिए जाने की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आग्रह किया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि गाय भारतीय कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण आधार रही है। गौ-सेवा और गौ-रक्षा का संदेश किसी एक धर्म तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता, दया, करुणा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक होना चाहिए। सभी धर्मों और समुदायों को मिलकर प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना चाहिए।मसूद आलम ख़ान ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक महापुरुषों के ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक सोच, करुणा और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं लोककल्याणकारी कार्यों की निरंतर सफलता की कामना की।
प्रस्तुतकर्ता
मसूद आलम ख़ान
समाजसेवी एवं राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी 290 विधान सभा श्रावस्ती।
श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश
ज्ञापन मे देने मे मुख्य रूप से मसूद आलम ख़ान राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी हाजी रमज़ान पूर्व विधायक ,हाजी इम्लाक ख़ान ,पूर्व विधायक असलम रायनी पूर्व विधायक , शकील मैक्रानी,अरमान ख़ान,मेराज ख़ान,डाक्टर अक़बाल मंसूरी,मेराज ख़ान, अज़हर मंसूरी,आसिफ़ लारी,ज़ियाउर्रहमान ख़ान, फ़रमान ख़ान,महफ़ूज़ ख़ान, अताउल्लाह सिद्दीकी,एजाज अहमद, फ़ैज़ ख़ान, मुराद सलमानी, आकिब पठान,अशाद ख़ान, उमर पठान, फहद सूरी, सब्बीर अहमद पप्पू,जैद ख़ान सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
जगद्गुरु शंकराचार्य जी का श्रावस्ती में भव्य स्वागत, गौ-रक्षा अभियान को मुस्लिम समाज ने दिया समर्थन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












