HomeUncategorizedप्रेम-प्रसंग के चलते शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर...

प्रेम-प्रसंग के चलते शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा यूवक

 

 

क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान की बाइट

 

 

 

श्रावस्ती ।थाना मल्हीपुर क्षेत्रान्तर्गत वीरगंज चौराहा से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। सूचना पर थाना मल्हीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा युवक के परिजनों की उपस्थिति में उसे समझा-बुझाकर सकुशल मोबाइल टावर से नीचे उतार लिया गया।पूछताछ में युवक की पहचान अनिल कुमार निवासी सतरहिया जनपद

बहराइच के रूप में हुई। युवक द्वारा बताया गया कि वह प्रेम-प्रसंग के चलते शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा था।पुलिस द्वारा युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया तथा मौके पर युवक एवं युवती के परिजनों को बुलाया गया। युवक को थाने पर लाकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments