फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान है
स्थानीय लोगो का कहना है। कि पार्क के बन जाने के बाद सोचा था, कि सुबह -सुबह पार्क में घूमने के दौरान शुद्ध वातावरण एवं व्यायाम करने का लाभ मिल सकेगा। लेकिन जाने क्यों इस पार्क में भामाशाह की जयन्ती के अवसर पर प्रोग्राम होने के बाद से ताला लगा दिया गया। जिसकी बजह से इसमे लगी ओपन जिम व अन्य झूले के वर्षात में खराब होने से भी इंकार नही किया जा सकता।
वही कुछ लोगो का कहना है, कि ताला ही डालना था, तो बनवाया क्यो।
जब इसकी जानकारी महापौर कामिनी राठौर से चाही तो उन्होंने कहा कि इस पार्क की चाबी क्षेत्रीय पार्षद के पास रहती है। और पता कर उसे शीघ्र खुलवाया जायेगा।
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












