HomeUncategorizedइंटर सेक्टर फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रथम मैच में क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.बल लखीमपुर...

इंटर सेक्टर फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रथम मैच में क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.बल लखीमपुर खीरी की शानदार जीत

श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा आयोजित इंटर सेक्टर फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी एवं क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, गोरखपुर के मध्य प्रथम मैच खेला गया।


कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण, 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के मार्गदर्शन में आयोजित इस मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं टीम समन्वय का परिचय दिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने तेज़ आक्रमण, सटीक पासिंग तथा शानदार रक्षण का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।रोमांचक मुकाबले में क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, गोरखपुर को 4–1 से पराजित कर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। मैच के दौरान उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
इस अवसर पर कमांडेंट श्री अमरेंद्र कुमार वरुण ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ जवानों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने आगामी मैचों के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments