बहराइच में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। इस दौरान आठ निरीक्षकों और पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। मंगलवार को जारी तबादला सूची के अनुसार, रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत को पुलिस अधीक्षक वाचक बनाया गया है। उनके स्थान पर रानीपुर थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा को रूपईडीहा थाने का प्रभार सौंपा गया है। अन्य निरीक्षकों में, मीडिया सेल में तैनात जितेंद्र यादव को नवाबगंज थाना प्रभारी, राम शंकर यादव को प्रभारी डीसीआरबी, मुर्तिहा कोतवाली के प्रभारी रहे राम नरेश को प्रभारी आरजीआरएस, अभिनव कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल, लाइन में तैनात ब्रह्मा गौड़ को प्रभारी थाना मोतीपुर और विवेक यादव को प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम बनाया गया है। उपनिरीक्षकों के तबादलों में, मोतीपुर थाना प्रभारी रहे आनंद चौरसिया को जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। हरेंद्र नाथ राय को थाना प्रभारी रानीपुर, यतींद्र सिंह को थाना प्रभारी मुर्तिहा और रामगोविंद यादव को थाना प्रभारी सुजौली बनाया गया है। सुजौली के प्रभारी रहे प्रकाश चंद्र शर्मा को अपराध शाखा भेजा गया है।
बहराइच में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 निरीक्षक और 5 उपनिरीक्षकों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












