#बस्ती_न्यूज
बस्ती के गौर क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10:50 बजे हुए सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी एवं प्रधान प्रतिनिधि अमन शुक्ला और राजन त्रिपाठी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घायलों को एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों में सनी कुमार (23) पुत्र रामपियार तथा दिव्यांशु कुमार (22) पुत्र धर्मेंद्र कुमार, दोनों निवासी ग्राम तेनुआ, की पहचान हो गई है। जबकि तीसरे घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, बस्ती रेफर कर दिया। समाजसेवियों की तत्परता की लोगों ने की सराहना अमन शुक्ला और राजन त्रिपाठी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी, जिससे समय रहते परिवार के लोग अस्पताल पहुंच सके। स्थानीय लोगों ने समाजसेवियों की तत्परता और मानवता की भावना की सराहना करते हुए कहा कि यदि वे समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो सकती थी। इस अवसर पर समाजसेवियों ने कहा कि सड़क दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की तुरंत सहायता करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। समय पर उपचार मिलने से कई बार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दुर्घटना के समय घायलों की मदद के लिए आगे आएं और मानवता का परिचय दें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के गौर में सड़क हादसे में तीन युवक घायल:समय रहते मिली मदद, प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












