Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में संघ का वन विहार कार्यक्रम संपन्न:स्वयंसेवकों का जन-आंदोलन का स्वरूप...

बस्ती में संघ का वन विहार कार्यक्रम संपन्न:स्वयंसेवकों का जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान

#बस्ती_न्यूज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बस्ती नगर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, शिवा कॉलोनी परिसर में वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने “पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं”, “आओ मिलकर धरा को हरियाली दें”, “एक पेड़, एक संकल्प” और “हरियाली ही भविष्य है” जैसे नारों के साथ हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक ऋषि जी ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने जोर दिया कि यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य देना है, तो प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल का दायित्व भी निभाना चाहिए। ऋषि जी ने बताया कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन के स्रोत नहीं हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन, वर्षा चक्र के संतुलन तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से पौधारोपण को केवल औपचारिक अभियान तक सीमित न रखकर जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों और नागरिकों ने अधिकाधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments