Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)12 साल के बच्चे को जिंदा खा गया मगरमच्छ, VIDEO:बहराइच में जबड़े...

12 साल के बच्चे को जिंदा खा गया मगरमच्छ, VIDEO:बहराइच में जबड़े में दबोचकर नदी में खींच ले गया, चाचा चिल्लाते रह गए


यूपी के बहराइच से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां मगरमच्छ 12 साल के बच्चे को जिंदा खा गया। धान की रोपाई करने के बाद बच्चा नदी में हाथ-पैर धोने गया था, तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने उसे जबड़े में दबोच लिया। बच्चे ने खुद को छुड़ाने के लिए हाथ-पैर मारे। उसके चाचा और ग्रामीणों ने भी ईंट-पत्थर फेंककर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ ने उसे छोड़ा नहीं। उसने दो-तीन बार बच्चे को उछालकर पानी में पटका, फिर गहरे पानी में खींच ले गया। देखते ही देखते बच्चे को निगल लिया। करीब 5 घंटे बाद ग्रामीणों ने बच्चे का शव बरामद किया। शव का एक पैर और पेट का कुछ हिस्सा गायब था। मामला बौंडी थाना क्षेत्र का है। बच्चे के माता-पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 6 में पढ़ता था।
3 तस्वीरें देखिए-

गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सुनील अपने चाचा विजय राज सिंह के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था। 3-4 घंटे तक रोपाई करने के बाद देर शाम दोनों खेत से लौटते समय घाघरा नदी में हाथ-पैर धोने लगे। इसी दौरान अचानक नदी से मगरमच्छ निकला और सुनील को खींच ले गया। उसके चाचा ने शोर मचाकर उसे बचाने की कोशिश की और आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर मारकर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ ने उसे नहीं छोड़ा। फिर बड़े-बड़े बांस के डंडों के सहारे ग्रामीणों ने नदी में बच्चे की तलाश शुरू की। 5 घंटे की खोजबीन के बाद रात 10 बजे शव बरामद हुआ। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments