#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के पोखरा बाजार (हसनपुर) में गुरुवार रात नमाज-ए-ईशा के बाद “जिक्रे शोहदाए करबला कॉन्फ्रेंस” का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की, जहां उलेमाओं ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया। कॉन्फ्रेंस के मुख्य वक्ता मुफ्ती अजहर अहमद ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानी और उनकी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इमाम हुसैन और उनके साथियों की बहादुरी, धैर्य और सत्य के मार्ग पर दृढ़ रहने के जज्बे को याद करते हुए लोगों को सच्चाई और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मौलाना आजम रजा, मौलाना मोहम्मद ईसा, मौलाना अकरम नूरी, मौलाना कलीम मोहम्मद और मौलाना नौशाद आलम सहित क्षेत्र के कई अन्य उलेमा और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने शोहदाए करबला की यादें ताजा करते हुए धार्मिक और नैतिक संदेश दिए। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारे, धैर्य और सच्चाई के संदेश को बढ़ावा देते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और शांति का माहौल बना रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय आयोजकों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा। नियाज अहमद, बदरे आलम, सिराज अहमद, मोहम्मद आजम और शाहिद सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। यह कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पोखरा बाजार में जिक्रे शोहदाए करबला कॉन्फ्रेंस:उलेमाओं ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानी और तालीमात पर रोशनी डाली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












