सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित हुई कि थाना कुड़वार क्षेत्र के ग्राम कस्बा कुड़वार निवासी नाजिया पुत्री मुंसीर, उम्र लगभग 13 वर्ष, जो मानसिक रूप से अर्द्धविक्षिप्त है, घर से लापता हो गई है।
उक्त सूचना लगभग सायं 07:00 बजे थाना कुड़वार पुलिस को प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस टीम द्वारा बिना विलंब के संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए बालिका की तलाश प्रारंभ की गई।
पुलिस के सतत प्रयासों के फलस्वरूप समय लगभग 09:15 बजे रात्रि थाना क्षेत्र के खादर बसंतपुर से उक्त बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के उपरांत बालिका के परिजनों को तत्काल सूचना देकर थाना बुलाया गया तथा आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के बाद बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों ने बालिका को सुरक्षित बरामद करने पर सुलतानपुर पुलिस एवं थाना कुड़वार पुलिस के त्वरित एवं संवेदनशील कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
*बरामदगी करने वाली टीम :-*
1. व0उ0नि0श्री -दिनेश कुमार यादव
2. का0-आशीष मिश्रा
3. म0का0-उपासना












