HomeHealth & Fitnessलड़की ने CV की जगह भेज डाला अपना  ब्लिंकिट इनवॉइस

लड़की ने CV की जगह भेज डाला अपना  ब्लिंकिट इनवॉइस

 हटके :सोशल मीडिया की गलियों में आने के बाद इंसान कभी भी इधर से पर्मानेंट जाने का फैसला नहीं लेता है और इसके पीछे का कारण यहां दिखने वाले कंटेंट हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। जो कंटेंट सबसे हटके होता है या फिर ऐसा कुछ होता है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होती है तो वो वायरल हो ही जाता है। आपकी फीड पर भी हर दिन कई वायरल पोस्ट आते होंगे। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?
हिमांशी नाम की एक लड़की ने किसी कंपनी में नौकरी के लिए अप्लाई किया। अब जब भी कोई नौकरी के लिए कहीं अप्लाई करता है तो वो अपनी CV भी भेजता है। उस लड़की ने भी भेजा मगर उससे गलती हो गई और उसे इस गलती का तब पता चला जब सामने से रिप्लाई आया। दरअसल अप्लाई करने के बाद सामने से मैसेज आया जिसमें लिखा था, ‘हेलो हिमांशी, एप्लीकेशन भेजने के लिए धन्यवाद मगर आपने अपना ब्लिंकिट इनवॉइस अटैच कर दिया है।’ अब इस मैसेज के बाद उसे अपनी गलती का पता चला और उसने इसका स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जो वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments