लखनऊ। सरोजनी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम हुई बारिश के कारण हरौनी फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे कई इलाकों में बिजली संकट उत्पन्न हो गया। वहीं, रविवार को शारदा नगर उपकेंद्र से संबंधित चंद्रावल फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते नौ घंटे बिजली कटौती रहीं
गहरु पावर हाउस के अंतर्गत हरौनी फीडर से पोषित क्षेत्रों में शनिवार शाम बारिश होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा और क्षेत्र में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हुई। नादरगंज की देवलोक कॉलोनी में दोपहर करीब दो बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि हल्की बारिश में ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
हरौनी फीडर से आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं है, जिससे विभागीय तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अतिरिक्त रविवार को शारदा नगर उपकेंद्र के तहत 132 केवी ट्रांसमिशन सरोजिनी नगर-एसएचपीजीआई सर्किट के रखरखाव/मरम्मत का कार्य होने के कारण आपूर्ति बाधित रही। इस रखरखाव कार्य के कारण सुबह 08:00 बजे से शाम 17:00 बजे तक, यानी कुल नौ घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे चंद्रावल फीडर से संबंधित समस्त ग्राम प्रभावित होंगे, जिनमें नटकुर, सादुल्ला खेड़ा, लक्षण खेड़ा, सैनिक विहार कॉलोनी, सीआरपीएफ गेट नंबर-2 और चंद्रावल सहित कई गांव शामिल थे।
विद्युत पारेषण खंड-प्रथम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह कार्य आवश्यक है। सहायक अभियंता (ट्रांसमिशन) का मोबाइल नंबर 9450909410, अवर अभियंता (शारदा नगर) का मोबाइल नंबर 9415901399 और उपकेंद्र का नंबर 9452701115 है। उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी संपर्क कर सकते हैं।











