Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती मे प्राथमिक विद्यालय से सोलर पैनल चोरी का खुलासा:छिपा हुआ शातिर...

श्रावस्ती मे प्राथमिक विद्यालय से सोलर पैनल चोरी का खुलासा:छिपा हुआ शातिर चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर 3 सोलर प्लेट बरामद


श्रावस्ती पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय से सोलर पैनल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीन सोलर प्लेट भी बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। यह चोरी 3/4 जून 2026 की रात लगभग 10:30 बजे विकास खंड गिलौला स्थित प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर में हुई थी। अज्ञात चोरों ने विद्यालय से तीन सोलर प्लेट चुरा ली थीं। घटना के संबंध में थाना गिलौला में मु0अ0सं0 081/2026 धारा 331(4), 305(e) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम 5 जून 2026 की रात गिलौला बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तिलकपुर सिंचाई नहर के पास छिपे एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान पवन (उर्फ पुवन) पुत्र पाटन, निवासी ग्राम तिलकपुर, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती के रूप में बताई। विद्यालय की दीवार फांदकर ताला तोड़ा पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने रात के समय विद्यालय की दीवार फांदकर ताला तोड़ा और वहां से तीन सोलर प्लेट चुराई थीं। उसने बताया कि चोरी की गई प्लेटें उसने अपने घर में छिपाकर रखी थीं। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से तीनों चोरी की गई सोलर प्लेट बरामद कर ली गईं। बरामद की गई सोलर प्लेटें TATA POWER SOLAR कंपनी की हैं, जिनका मॉडल TP325 LBZ और पार्ट नंबर 8000007663 है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments