Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)युवक की करंट लगने से मौत:बस्ती में इनवर्टर का प्लग साफ करते...

युवक की करंट लगने से मौत:बस्ती में इनवर्टर का प्लग साफ करते समय हादसा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के बहादुरपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। 25 वर्षीय युवक घर में इनवर्टर का प्लग साफ कर रहा था, तभी वह बिजली की चपेट में आ गया। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद साहिल (25) पुत्र मोहम्मद इस्लाम, निवासी कुसौरा बाजार, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे मोहम्मद साहिल अपने घर में इनवर्टर का प्लग साफ कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। हादसे के बाद परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण तुरंत उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर लेकर रवाना हुए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments