#बस्ती_न्यूज
बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर शनिवार सुबह तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चौराहे पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल पिकअप चालक की पहचान रुधौली थाना क्षेत्र के गांधी नगर, वार्ड नंबर 12 निवासी मोहम्मद आजाद पुत्र मल्ले के रूप में हुई है। वह सब्जी मंडी से सब्जी लादकर रुधौली मंडी जा रहे थे। पुरैना बैंक के पास उन्होंने अपनी पिकअप खड़ी कर चाय पी। जब वह गाड़ी का दरवाजा खोलने जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार फल लदे ऑटो ने उन्हें स्टेयरिंग फाटक में दबा दिया और मौके से रुधौली की ओर फरार हो गया। ऑटो के पीछे आ रही एक कार ने भी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो और कार की टक्कर से पिकअप चालक मोहम्मद आजाद के दोनों जांघों में गंभीर चोटें आईं। उनके जांघों से काफी खून बह गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 के जितेंद्र वर्मा और रवि पासवान, साथ ही थाने के एसआई गामा यादव और आरक्षी अनुपम पोरवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने पहुंचाया। इस बीच, पिकअप चालक के परिजन भी रुधौली से घटनास्थल पर पहुंचे और फिर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना प्रभारी गामा यादव ने बताया कि कार चालक प्रदीप कुमार पुत्र कामता प्रसाद, जो स्टेशन रोड, लरवा कॉलोनी, अरारा थाना, बांदा जिला बांदा के निवासी हैं, उन्हें भी 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस दोनों वाहनों के संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पुरैना चौराहे पर तीन वाहन टकराए, पिकअप चालक घायल:स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, घायल का इलाज जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












