Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बालक विहान विद्यालय में लगा मेडिकल कैंप:इनरव्हील क्लब ने 76 बच्चों का...

बालक विहान विद्यालय में लगा मेडिकल कैंप:इनरव्हील क्लब ने 76 बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर दवाएं बांटी


बहराइच में सामाजिक संगठन इनरव्हील क्लब ने शनिवार को चिलवरिया चीनी मिल के पास स्थित बालक विहान विद्यालय में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया। यह विद्यालय श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित होता है। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने अध्ययनरत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। क्लब की अध्यक्ष ममता गुप्ता के नेतृत्व में चर्म रोग विशेषज्ञ अनुष्का केडिया और दंत रोग विशेषज्ञ तेजश्री जायसवाल ने विद्यालय के 76 छात्रों का निःशुल्क मेडिकल चेकअप किया। जांच के बाद बच्चों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर क्लब की ओर से सभी बच्चों को टूथपेस्ट, ब्रश, साबुन, वाटर बोतल, फल, कलर, पेंसिल और सामान्य ज्ञान की किताबें प्रदान की गईं। साथ ही, विद्यालय के शिक्षकों को शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ममता गुप्ता ने बताया कि क्लब ने विद्यालय परिसर में पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्षारोपण भी किया है। इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संध्या गोयल, पूर्व अध्यक्ष ममता केडिया समेत क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments