HomeHealth & Fitnessअविमुक्तेश्वरानंद 1 मई से करेंगे यूपी की हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा

अविमुक्तेश्वरानंद 1 मई से करेंगे यूपी की हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा

बरेली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के एक और बयान से सियासी और धार्मिक माहौल को गरम हो गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर गोहत्या रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में गोहत्या के मामले कम होने के बजाय बढ़ रहे हैं। उन्होंने 1 मई से राज्य की हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने का एलान किया है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई थी, तब लोगों को उम्मीद थी कि गोहत्या पर सख्ती से रोक लगेगी, लेकिन हालात इसके विपरीत दिखाई दे रहे हैं। शंकराचार्य ने दावा किया कि प्रदेश में बूचड़खाने सरकारी अनुमति और हस्ताक्षर के आधार पर संचालित हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी बाजारों में गोमांस की खुलेआम बिक्री हो रही है, जो उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने ऐलान किया कि 1 मई से वह प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों का दौरा शुरू करेंगे। इस दौरान लोगों को जागरूक किया जाएगा और बताया जाएगा कि प्रदेश और धर्महित में कैसी सरकार जरूरी है। उनके मुताबिक यह अभियान राजनीतिक नहीं, बल्कि जनजागरण के उद्देश्य से चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments