Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी का संयुक्त गश्त किया:सुरक्षा सुदृढ़ करने को सोनौली...

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी का संयुक्त गश्त किया:सुरक्षा सुदृढ़ करने को सोनौली में चला सघन चेकिंग अभियान, लोगों से बात कर जागरुक किया


महराजगंज में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सोनौली थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान नौतनवा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सीमावर्ती केक्षेत्र और कस्बा सोनौली में 18 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया। अभियान के तहत, संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए आवश्यक जांच की गई। अवैध गतिविधियों, तस्करी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
गश्त के दौरान, स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की गई। उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या एसएसबी को देने के लिए प्रेरित किया गया। महराजगंज पुलिस और एसएसबी ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए इस तरह के संयुक्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments