Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज के मधुबनी में दो साल से सड़क बदहाल:शिकायत के बाद भी...

महाराजगंज के मधुबनी में दो साल से सड़क बदहाल:शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, आवागमन बाधित


महाराजगंज के विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी में जीउत शर्मा के घर से श्रवण गौतम के घर तक जाने वाला रास्ता पिछले दो साल से बदहाल है। इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता दर्जनों घरों के लिए मुख्य आवागमन का साधन है। रास्ते की स्थिति बेहद खराब है, यह कीचड़ और पानी से भरा रहता है। पैदल चलने के साथ ही बाइक व अन्य वाहनों से आने-जाने में भी लोगों को दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर करीब दो वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत सचिव से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पिंटू गुप्ता को भी इस समस्या से अवगत कराया था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में सचिव संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी ग्रामीणों की इच्छा पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि बजट आने पर रास्ते की समस्या को देखा जाएगा। ग्रामीण चुल्हाई यादव, जीउत शर्मा, दुर्गा गौतम, राजेश गौतम, गुड्डू गौतम, श्रवण गौतम और राकेश सहित अन्य ने संबंधित अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments