Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण...

बस्ती के इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया, देशभक्ति का माहौल रहा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के किसान इंटर कॉलेज चिलकटवा (सिलकोटवा), दुबौलिया में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय के मुख्य अतिथियों और प्रबंधक मंडल ने तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्र को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद सभी छात्र-छात्राओं ने एक साथ राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने देश के वीर शहीदों को याद करते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी बच्चों और उपस्थित लोगों में मिठाई तथा लड्डू वितरित किए गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments