श्रावस्ती में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना इकौना परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। तिवारी ने पुलिसकर्मियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान थाना इकौना के समस्त उपनिरीक्षक, आरक्षी, महिला आरक्षी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण तरीके से मनाया। कार्यक्रम के अंत में देश की प्रगति, शांति और खुशहाली की कामना की गई।
इकौना थाने में स्वतंत्रता दिवस समारोह:प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने किया ध्वजारोहण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












