स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस ने गुरुवार रात चेकिंग और गश्त बढ़ा दी। इसी क्रम में फरेंदा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, होटल, ढाबे और अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने थानाध्यक्ष फरेंदा के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर उनसे पूछताछ की और आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौजूद लोगों और उनकी गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी। पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। लोगों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों के साथ ही प्रमुख बाजारों और आने-जाने वाले मार्गों पर भी सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों के निर्देश पर जिले में यह चेकिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि राष्ट्रीय पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फरेंदा में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी:रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












