HomeHealth & Fitnessइरफान अहमद के अथक प्रयास से मंजिल से दूर नामक उर्दू कहानी...

इरफान अहमद के अथक प्रयास से मंजिल से दूर नामक उर्दू कहानी संग्रह प्रकाशित 

शाहजहांपुर। उर्दू के मशहूर कहानी लेखक नदीम अंसारी की कहानियों को संकलित कर बेसिक शिक्षक इरफान अहमद अंसारी के अथक प्रयास से मंजिल से दूर नामक उर्दू कहानी संग्रह प्रकाशित होकर आ गया है। इस संग्रह में मरहूम नदीम अंसारी की 34 कहानियां शामिल हैं। कहानी संग्रह फखरूद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी लखनऊ के आंशिक आर्थिक सहयोग से प्रकाशित हुआ है। महानगर के मोहल्ला हाथीथान निवासी लेखक व साहित्यकार इरफान अहमद अंसारी ब्लाक सिंधौली के खिरिया रसूलपुर के जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक हैं।

यह उनकी संपादित पांचवी पुस्तक है। इससे पहले उनकी हम बच्चे हिन्दुस्तानी, कहानी संग्रह खुशबू, कमर रईस अक्स और शख्स, इरफान-ए-दिल आदि चार पुस्तकें आ चुकी हैं। इरफान अहमद अंसारी ने बताया कि शैक्षिक गतिविधियों के बाद बचे समय का वह सदुपयोग करते हुए साहित्य की सेवा करना अपना दायित्व मानते हैं। इरफान को उनके हिन्दी उर्दू साहित्य में किए गए योगदान के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। नई पुस्तक के प्रकाशन पर इरफान अहमद को वसीम मीनाई, असगर यासिर, हमीद खिजर, राशिद हुसैन राही, फहीम बिस्मिल आदि ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments