HomeHealth & Fitnessगाँव रैपुरा में भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा महापंचायत का आयोजन कई...

गाँव रैपुरा में भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा महापंचायत का आयोजन कई जिलों में किये पदाधिकारी नियुक्ति मंच से हुई घोषणा

IMG_20260406_081648

फ़िरोज़ाबाद,भारतीय सवर्ण महासभा की एक महापंचायत गांव रैपुरा फिरोजाबाद में आयोजित की गई
 जिसकी अध्यक्षता पूर्व अध्यापक प्रवेश भारद्वाज द्वारा की गयी, और संचालन राजकुमार सारस्वत ने किया। महापंचायत कार्यक्रम में भारतीय सवर्ण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव उपाध्याय को चुना गया , इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व समाज के भाइयों ने फूलमाला  पहनाकार उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद  संजीव उपाध्यय ने जिला अध्यक्षों की घोषणा की , जिसमे फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला हाथरस जिला अध्यक्ष मोहित भारद्वाज को बनाया गया।
वही ऊषा दुबे को महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया है।तथा
 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, प्रेम नारायण शर्मा ,राष्ट्रीय सचिव एस के भटनागर ,राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर मोहन सिह चौहान को बनाया गया।
कार्यक्रम में रक्तबीर अमित गुप्ता को उत्तर प्रदेश रत्न मिलने पर भव्य स्वागत किया गया।
 राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा मैं अपने समाज व सभी पदाधिकारीयो का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। कि उन्होंने मुझे इस संगठन का  राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा मै भरोसा देता हूं, आगे आने वाले सवर्ण विरोधी कानून के खिलाफ में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सवर्ण संगठन मांग करता है, यूजीसी काला कानून वापस हो, सवर्ण एक्ट का गठन हो,  आरक्षण का आर्थिक आधार हो।
 महापंचायत के अवसर पर अशोक शर्मा हरी, रविंद्र शर्मा डफली वाले, अशोक शर्मा द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments