HomeHealth & Fitnessदिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक विकास चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

इसके पश्चात कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है तथा कांग्रेस पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति के अधिकार का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

प्रदर्शन में पूर्व आरटीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. द्रौपदी कोली, पूर्व विधायक नसीम अख्तर इंसाफ, महेंद्र सिंह रलावता,पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, महेंद्र चौधरी,भूपेंद्र राठौर, फखरे मोईन, गोपाल बाहेती,विवेक पाराशर.

चंदन सिंह, लक्ष्मी धौलखेड़िया, शैलेंद्र अग्रवाल, ईश्वर टहलयानी, अमित गर्ग, हेमराज खारोलिया, गजेंद्र सिंह रलावता,सौरभ बजाड़, शैलेश गुप्ता, मनीष सैन, मुकेश पंवार, हरपाल छाबड़ा, परवेज खान, देवेंद्र चौधरी, सुरजीत कपूर.

अनिल खंडेलवाल, मुस्तफा चिश्ती, समीर शर्मा, हरिप्रसाद जाटव, विक्की स्वासिया, दीनदयाल पंवार, सुमित मित्तल, चंद्रेश सुनिया, मोक्ष नोगिया सहित शहर एवं देहात कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments