HomeHealth & Fitnessमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आधुनिक सेवाओं से लैस अतिथि शाला का किया...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आधुनिक सेवाओं से लैस अतिथि शाला का किया उद्घाटन

पटना। बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साेमवार काे एमएलसी क्वार्टर परिसर में नवनिर्मित आधुनिक अतिथिशाला का उद्घाटन किया। इस अतिथि शाला में पुस्तकालय, जलपान गृह समेत कई सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। इसके अलावा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।

बताया गया कि यह नई अतिथि शाला आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे राज्य के जनप्रतिनिधियों को ठहरने और कार्य करने में सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन और प्रभावी ढंग से कर सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments