HomeHealth & Fitnessरेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर...

रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मानक नगर रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। लगभग 16.52 करोड़ की लागत से संचालित इस परियोजना के अप्रैल, 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है। 

इस बाबत सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पर नए जी प्लस 1 स्टेशन भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे यवस्थित टिकटिंग, प्रतीक्षालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही पार्किंग व्यवस्था का विस्तार भी किया जा रहा है। 

स्टेशन पर तीन नई लिफ्ट स्थापित की जा रही जबकि लगभग 81 वर्गमीटर क्षेत्रफल का आधुनिक प्रतीक्षालय विकसित किया जा रहा। पुरुष, महिला और दिव्यांगजन के लिए पृथक सुविधाओं सहित आधुनिक शौचालय ब्लॉक का निर्माण भी किया जा रहा है।

यात्रियों को धूप, वर्षा एवं अन्य मौसम संबंधी असुविधाओं से राहत सुलभ शौचालय, रैंप, लिफ्ट, टैक्टाइल गाइडेंस पाथ, व्हीलचेयर-अनुकूल प्रवेश, आरक्षित पार्किंग, कम ऊंचाई वाला टिकट काउंटर तथा सहायता कक्ष जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही। सीनियर डीसीएम ने बताया कि यह परियोजना न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करेगी, बल्कि भविष्य में बढ़ती यात्री संख्या की जरूरतों के अनुरूप स्टेशन को अधिक सक्षम  और आधुनिक बनाएगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments